संसार मे सबसे बड़ी चीज | moral stories for kids in hindi 

Sansar me Sabse Badi Cheez Story in Hindi

Sansar me Sabse Badi Cheez moral stories for kids in hindi 

क बार की बात है, बीरबल दरबार में मौजूद नहीं थे। इसी बात का फायदा उठा कर कुछ मंत्रीगण बीरबल के खिलाफ महाराज अकबर के कान भरने लगे। उनमें से एक कहने लगा, “महाराज! आप केवल बीरबल को ही हर जिम्मेदारी देते हैं और हर काम में उन्हीं की सलाह ली जाती है। इसका मतलब यह है कि आप हमें अयोग्य समझते हैं। मगर, ऐसा नहीं हैं, हम भी बीरबल जितने ही योग्य हैं।”

महाराज को बीरबल बहुत प्रिय थे। वह उनके खिलाफ कुछ नहीं सुनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मंत्रीगणों को निराश न करने के लिए एक समाधान निकाला। उन्होंने उनसे कहा, “मैं तुम सभी से एक प्रश्न का जवाब चाहता हूं। मगर, ध्यान रहे कि अगर तुम लोग इसका जवाब न दे पाए, तो तुम सबको फांसी की सजा सुनाई जाएगी।”

दरबारियों ने झिझक कर महाराज से कहा, “ठ.. ठीक है महाराज! हमें आपकी ये शर्त मंजूर है, लेकिन पहले आप प्रश्न तो पूछिए।”

महाराज ने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी चीज़ क्या है?”

moral stories for kids in hindi 

यह सवाल सुनकर सभी मंत्रीगण एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। महाराज ने उनकी ये स्थिति देख कर कहा, “याद रहे कि इस प्रश्न का उत्तर सटीक होना चाहिए। मुझे कोई भी अटपटा सा जवाब नहीं चाहिए।”

इस पर मंत्रीगणों ने राजा से इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी। राजा भी इस बात के लिए तैयार हो गए।

महल से बाहर निकलकर सभी मंत्रीगण इस प्रश्न का उत्तर ढूंढने लगे। पहले ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी चीज़ भगवान है, तो दूसरा कहने लगा कि दुनिया की सबसे बड़ी चीज भूख है। तीसरे ने दोनों के जवाब को नकार दिया और कहा कि भगवान कोई चीज नहीं है और भूख को भी बर्दाश्त किया जा सकता है। इसलिए राजा के प्रश्न का उत्तर इन दोनों में से कोई नहीं है।

moral stories for kids in hindi 

धीरे-धीरे समय बीतता गया और मोहलत में लिए गए सभी दिन भी गुजर गए। फिर भी राजा द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब न मिलने पर सभी मंत्रीगणों को अपनी जान की फिक्र सताने लगी। कोई अन्य उपाय न मिलने पर वो सभी बीरबल के पास पहुंचे और उन्हें अपनी पूरी कहानी सुनाई। बीरबल पहले से ही इस बात से परिचित थे। उन्होंने उनसे कहा, “मैं तुम्हारी जान बचा सकता हूं, लेकिन तुम्हें वही करना होगा जैसा मैं कहूं।” सभी बीरबल की बात पर राजी हो गए।

Best short story in hindi

अगले ही दिन बीरबल ने एक पालकी का इंतजाम करवाया। उन्होंने दो मंत्रीगणों को पालकी उठाने का काम दिया, तीसरे से अपना हुक्का पकड़वाया और चौथे से अपने जूते उठवाये व स्वयं पालकी में बैठ गए। फिर उन सभी को राजा के महल की ओर चलने का इशारा दिया।

top 10 moral stories in hindi 

जब सभी बीरबल को लेकर दरबार में पहुंचे, तो महाराज इस मंजर को देख कर हैरान थे। इससे पहले कि वो बीरबल से कुछ पूछते, बीरबल खुद ही राजा से बोले, “महाराज! दुनिया की सबसे बड़ी चीज ‘गरज’ होती है। अपनी गरज के कारण ही ये सब मेरी पालकी को उठा कर यहां तक ले आए हैं।”

यह सुन महाराज मुस्कुराये बिना न रह सके और सभी मंत्रीगण शरम के मारे सिर झुकाए खड़े रहे।

Best Short Story sabse badi cheez| moral stories for kids in hindi | top 10 moral stories in hindi  | Top best story in hindi

कहानी से सीख –

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें कभी भी किसी की योग्यता से जलना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर खुद को भी बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

  1. हरे घोड़े की कहानी | Green Horse Short Story in Hindi
  2. जोरू का गुलाम | Joru Ka Gulam Story in Hindi
  3. खाने के बाद लेटना | Khane Ke Baad Letna Story in Hindi
  4. जब बीरबल बच्चा बना | Jab Birbal Bachcha Bana Story in Hindi
  5. सबसे बड़ा मनहूस कौन? | Sabse Bada Manhoos Kaun Story in Hindi
  6. सबसे बड़ा हथियार | Sabse Bada Hathiyar Story in Hindi
  7. अकबर का साला | Akbar Ka Sala Story in Hindi
  8. ऊंट की गर्दन | Oont ki Gardan Story in Hindi
  9. आगरा कौन सा रास्ता जाता है? | Agra Kaun Sa Rasta Jata Hai Story in Hindi

Recent Posts

Top 150+ Best Miss You Maa Shayari & Quotes In Hindi

Miss You Maa Shayari  – Agar aap apni maa ko miss kar rahe ho to is post me miss you maa … Read more…

Best 299+ Reality Life Quotes In Hindi & English

Reality Life Quotes In Hindi दोस्तों आज हम इस artcle में Reality Life Quotes In Hindi से related कुछ महत्वपूर्ण … Read more…

Best 400+ Life-Changing Motivational Quotes in Hindi for Success 2024

आज के युग में और इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई व्यस्त, उदास और तन्हा है आज के … Read more…

101+ Best Rishte Matlabi Shayari 2024

इस युग में लड़के और लड़कियां जिस तरह love stories को पढ़ने में अपनी रुचि दिखाते हैं उससे कई गुना ज्यादा Sad … Read more…

Best Zindagi Dard Bhari Shayari 2024

best zindagi dard bhari shayari 2023…

Heart Touching Good Night Quotes in Hindi 2024

दोस्तों, आज के इस पोस्ट में sad good night quotes और Heart Touching Good Night Quotes In Hindi लेके आये है का … Read more…

Leave a Comment