हरे घोड़े की कहानी | moral stories for kids in hindi 

Green Horse Story in Hindi

moral stories for kids in hindi
moral stories for kids in hindi 

एक शाम राजा अकबर अपने प्रिय बीरबल के साथ अपने शाही बगीचे की सैर के लिए निकले। वह बगीचा बहुत ही शानदार था। चारों ओर हरियाली ही हरियाली थी और फूलों की भीनी भीनी खुशबू वातावरण को और भी खूबसूरत बना रही थी।

ऐसे में राजा को जाने क्या सूझा कि उन्होंने बीरबल से कहा, “बीरबल! हमारा मन है कि इस हरे भरे बगीचे में हम हरे घोड़े में बैठ कर घूमें। इसलिए मैं तुम्हें आदेश देता हूं कि तुम सात दिनों के अंदर हमारे लिए एक हरे घोड़े का इंतजाम करो। वहीं अगर तुम इस आदेश को पूरा करने में असफल रहते हो, तो तुम कभी भी मुझे अपनी शक्ल न दिखाना।”

इस बात से राजा व बीरबल दोनों वाकिफ थे कि आज तक दुनिया में हरे रंग का घोड़ा नहीं हुआ है। फिर भी राजा चाहते थे कि बीरबल किसी बात में अपनी हार स्वीकार करें। इसी कारण उन्होंने बीरबल को ऐसा आदेश दिया। मगर, बीरबल भी बहुत चालाक थे। वो भली भांति जानते थे कि राजा उनसे क्या चाहते हैं। इसलिए वो भी घोड़ा ढूंढने का बहाना बनाकर सात दिनों तक इधर-उधर घूमते रहे।

moral stories for kids in hindi
moral stories for kids in hindi

आठवें दिन बीरबल दरबार में राजा के सामने पहुंचे और बोले, “महाराज! आपकी आज्ञा के अनुसार मैंने आपके लिए हरे घोड़े का इंतजाम कर लिया है। मगर, उसके मालिक की दो शर्तें हैं।”

राजा ने उत्सुकता से दोनों शर्तों के बारे में पूछा। तब बीरबल ने जवाब दिया, “पहली शर्त यह है कि उस हरे घोड़े को लाने के लिए आपको स्वयं जाना होगा।” राजा इस शर्त के लिए तैयार हो गए।

फिर उन्होंने दूसरी शर्त के बारे में पूछा। तब बीरबल ने कहा, “घोड़े के मालिक की दूसरी शर्त यह है कि आपको घोड़ा लेने जाने के लिए सप्ताह के सातों दिन के अलावा कोई और दिन चुनना होगा।”

यह सुन राजा हैरानी से बीरबल की ओर देखने लगे। तब बीरबल ने बड़ी सहजता से जवाब दिया, “महाराज! घोड़े का मालिक कहता है कि हरे रंग के खास घोड़े को लाने के लिए उसकी यह खास शर्तें तो माननी ही होंगी।”

राजा अकबर बीरबल की यह चतुराई भरी बात सुनकर खुश हो गए और मान गए कि बीरबल से उसकी हार मनवाना वाकई में बहुत मुश्किल काम है।

moral stories for kids in hindi |Short story in hindi|Green horse story in hindi|Moral short story hindi

कहानी से सीख –

यह कहानी हमें यह सिखाती है कि सही सूझबूझ और समझदारी के साथ नामुमकिन लगने वाले काम को भी आसानी से किया जा सकता है।

Also Read More:-

  1. जोरू का गुलाम | Joru Ka Gulam Story in Hindi
  2. खाने के बाद लेटना | Khane Ke Baad Letna Story in Hindi
  3. जब बीरबल बच्चा बना | Jab Birbal Bachcha Bana Story in Hindi
  4. सबसे बड़ा मनहूस कौन? | Sabse Bada Manhoos Kaun Story in Hindi
  5. सबसे बड़ा हथियार | Sabse Bada Hathiyar Story in Hindi
  6. अकबर का साला | Akbar Ka Sala Story in Hindi
  7. ऊंट की गर्दन | Oont ki Gardan Story in Hindi
  8. आगरा कौन सा रास्ता जाता है? | Agra Kaun Sa Rasta Jata Hai Story in Hindi

Recent Posts

Top 150+ Best Miss You Maa Shayari & Quotes In Hindi

Miss You Maa Shayari  – Agar aap apni maa ko miss kar rahe ho to is post me miss you maa … Read more…

Best 299+ Reality Life Quotes In Hindi & English

Reality Life Quotes In Hindi दोस्तों आज हम इस artcle में Reality Life Quotes In Hindi से related कुछ महत्वपूर्ण … Read more…

Best 400+ Life-Changing Motivational Quotes in Hindi for Success 2024

आज के युग में और इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई व्यस्त, उदास और तन्हा है आज के … Read more…

101+ Best Rishte Matlabi Shayari 2024

इस युग में लड़के और लड़कियां जिस तरह love stories को पढ़ने में अपनी रुचि दिखाते हैं उससे कई गुना ज्यादा Sad … Read more…

Best Zindagi Dard Bhari Shayari 2024

best zindagi dard bhari shayari 2023…

Heart Touching Good Night Quotes in Hindi 2024

दोस्तों, आज के इस पोस्ट में sad good night quotes और Heart Touching Good Night Quotes In Hindi लेके आये है का … Read more…

Leave a Comment